G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव के समीप एक बाइक सवार दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक गिर गई और बाइक पर सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी मनोज यादव की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी अपने 9 वर्षी पुत्र राज 2 वर्षीय पुत्र सूरज सूरज और जय सिंह की 16 वर्षीय पुत्री नेहा के साथ राम लखन के 20 वर्षीय पुत्र दिलीप की बाइक पर सवार होकर कौशांबी जनपद के कड़ा धाम अपने पुत्र सूरज का मुंडन करवाने गई थी। वहां से वापस लौटते समय जब बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव के समीप पहुंची।

तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार चालक सहित सभी पांचों लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए विजईपुर पीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राघवेंद्र व पायलेट गोविंदा के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share