उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर अपने मायके में रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में आग की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतिका के पति व पुत्र ने बहनों पर ही जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी सुशील कुमार की 45 वर्षीय पत्नी संतोष कुमारी अपनी बूढ़ी मां की देखभाल के लिए अपने मायके में बीस सालों से रह रही है। उसका पति गैर प्रांत में नौकरी कर रहा है। बताते हैं कि शनिवार की रात संदिग्ध अवस्था में संतोष कुमारी की जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पुत्र अभिनव ने बताया कि उसकी मौसी उसके पुत्र व पति ने उसकी मां को मारने-पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

