Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ताज महमदपुर गाँव निवासी देव नरायन का 25 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार घर का पंखा ठीक कर रहा था तभी युवक करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसको परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को भर्ती कर इलाज में जुट गए। आपको बताते चले की युवक बिजली का काम करता है आज अपने ही घर का पंखा ठीक करते समय करेंट की चपेट में आकर हदशे का शिकार हो गया। डॉक्टर ने बताया युवक ठीक है घबराने की बात नही है। जल्द ठीक हों जायेगा। सम्पादक इलियास खान

By