G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनही गांव के समीप बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमर गहना गांव निवासी बचानी का 45 वर्षीय पुत्र पुत्तन साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह पनही गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार पुत्तन गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके बहनोई बसंत लाल ने घटना की जानकारी दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share