उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहे के समीप रोड पार करते समय चार पहिया वाहन की टक्कर से बृद्ध गंभीर रूप से घायल हों गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर कबाड़ी मार्केट मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मोहम्मद सुबराती का 60 वर्षीय पुत्र मंसूर अहमद वर्मा तिहारी पर किसी काम से गया था।

तभी रोड पार करते समय वह चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!