G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव में अपने घर की छत पर कपड़ा फैलाने गई किशोरी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी स्व. नरेश की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशी अपने घर की छत पर कपड़े सूखने के लिए फैला रही थी। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अजीत कुमार व पायलेट योगेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही किशोरी के साथ अस्पताल पहुंची उसकी चाची मालती वर्मा ने बताया की प्रियांशी कपड़े धोकर घर की छत पर डोरी पर फैला रही थी। तभी डोरी टूट गई और प्रियांशी डोरी सहित छत से नीचे गिरकर घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share