उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में अचानक बिचक कर भाग रही भैंस की चपेट में आकर अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मराज का 50 वर्षीय पुत्र पूतीलाल भैस को चारा पानी कर रहा था।

तभी अचानक भैंस बिचक कर भागी तो पूती लाल उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए असोथर सवास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share