उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली गांव के समीप बेर के पेड़ पर चढ़कर बेर तोड़ते समय अधेड़ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी बचानी का 50 वर्षीय पुत्र छत्रपाल गांव के समीप स्थित बेर के पेड़ पर चढ़कर बेर तोड़ रहा था।

तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share