उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग जीटी रोड पर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर शनी मंदिर दर्शन करने जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार फरुकखाबाद जनपद के मीरपुर थाना क्षेत्र के गेलौंदा गांव निवासी दिनेश की 30 वर्षीय पत्नी सलोनी मलवा थाना क्षेत्र के मऊ गांव अपने मायके आई हुई है।

वहां से वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित शनी मन्दिर दर्शन करने आ रही थी। जब बाइक नउवा बाग से निकल कर जीटी रोड पर पहुंची तभी वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

