Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में स्थित प्राइमरी पाठशाला के समीप पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया तो घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी रामराज का 25 वर्षीय पुत्र रावेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे गया था।

तभी कस्बे में स्थित प्राइमरी पाठशाला के समीप पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे रावेंद्र घायल हो गया तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हसवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भी जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता रामराज ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By