उत्तर प्रदेश कोतवाली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गौतम नगर मोहल्ले में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आदित्य पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आदित्य पाण्डे का आरोप है कि वह 02.03.2026 को करीब 11 बजे रात्रि में बाहर खड़ा था तभी मोहल्ला के रहने वाले गौहर व उनके वेटे रेहान, नुमान, अदनान, मिजान, शाबान व भान्जा फैज और भाई इमरान व अज्ञात 10 लोग अभद टिप्पणी करते हुये निकले तभी प्रार्थी ने अभद्र टिप्पणी करने से मना किया तो उक्त सभी लोगों ने आवेश में आकर प्रार्थी को मारने के लिये दौडे तभी प्रार्थी स्वयं के बचाव के लिये घर के अन्दर गया। सभी लोगों ने घर के अन्दर घुसकर जान से मारने की नियत से लोहे की राड़ से जानलेवा हमला करने लगे। बचाने के लिये प्रार्थी की माँ व उसके छोटे भाई के साथ भी सभी लोगों ने मारपीट किया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार सभी नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!