उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां पुलिस द्वारा भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गई भैंस बरामद, घटना में शामिल 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार। दिनांक 03.10.2026 को वादिनी जनक दुलारी पत्नी सुरेश कुमार निवासी ग्राम सेमरा, थाना थरियांव की लिखित सूचना के आधार पर थाना थरियांव पर मु०अ०सं० 268/2026 धारा 303(2)/317 (2)/3 (5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वादिनी द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.10.2026 को समय करीब 14.00 बजे वह अपनी भैंस को ग्राम सेमरा स्थित अपने ट्यूबवेल के पास बांधकर घर चली गई थीं तथा वापस आने पर भैंस वहां नहीं मिली। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि ग्राम सेमरा निवासी अनूप पासवान पुत्र पुशुराम एवं अशोक कुमार रैदास पुत्र स्व० राम रतन द्वारा उक्त भैंस को चोरी कर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राम टीकर, थाना क्षेत्र असोथर की ओर ले जाया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के मार्गदर्शन में थाना थरियांव पुलिस द्वारा दिनांक 04.10.2026 को उपरोक्त अभियोग से संबंधित आरोपी की तलाश एवं पतारसी सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा थानां क्षेत्र के सेमरा गाँव निवासी पुशुराम के 35 वर्षीय पुत्र अनूप पासवान व गाँव निवासी स्व० राम रतन के 30 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार रैदास को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 01 अदद चोरी गई भैंस बरामद। बारमदगी के आधार पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाई करते हुए आज दिनांक 05.10.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

