उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर साइकिल से जा रहे युवक को तेज रफ्तार थ्री व्हीलर आटो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के यादगारपुर गांव निवासी आशा पाल कश्यप का 39 वर्षीय पुत्र अरूण कुमार कश्यप रविवार की शाम साइकिल से घर जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे 2 पर तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share