उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में अपने मायके में रह कर इलाज करा रही महिला की रविवार की शाम मौत हो गई। मृतिका के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर कस्बा निवासी सोनू की 22 वर्षीय पत्नी सबा पिछले चार दिनों से अपने मायके बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में इलाज करा रही थी। रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता जहीर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सबा की शादी 07 नवंबर 2024 में कस्बा निवासी स्व0 मुर्तजा के पुत्र सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रूपए व चार पहिया वाहन की मांग को लेकर आए दिन पुत्री के साथ मारपीट करते थे। पिता ने बताया कि 04 सितंबर को उसका दामाद दुबई चला गया। जबकि सास सरवरी, ननंद नज्जो, समा पत्नी नसीम द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे उसके सिर में चोटे आ गई थी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। कुछ दिन बाद जब पुत्री ठीक हो गई तो उसे घर ले आए। दूसरे दिन ससुरालीजन फिर वापस ले गए और चार दिन पूर्व दोबारा मायके छोड़ गई। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि पति सहित पांच लोगों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share