उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विजयीपुर विकास खंड अंतर्गत भावनापुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समूह से जुड़ी महिलाओं ने नियमित बचत की धनराशि जमा की और समूह की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गांव को स्वच्छ रखने पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं ने कहा कि स्वच्छता से जुड़े जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा हुई। महिलाओं ने कहा कि गांव के विकास में सामूहिक भागीदारी जरूरी है।बैठक में समूह से अन्य महिलाओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया।ताकि अधिक महिलाएं नियमित बचत और समूह की गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। महिलाओं ने आपसी सहयोग से समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही नियमित बैठक आयोजित करने और गांव में स्वच्छता बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक में समूह अध्यक्ष मीना देवी, होली देवी, सीमा, अमित, सुशीला देवी, काजल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने एकजुट होकर समूह को मजबूत बनाने और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

