उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे दवा लेने आ रही किशोरी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के कासिमपुर कटरा गांव निवासी राजेश लोधी की 16 वर्षीय पुत्री रिंकी अपने रिश्तेदारों के साथ खागा कस्बे में दवा कराने आई थी। बताते हैं कि वापस लौटते समय जब वह छीमी पुरइन गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share