उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 05.10.2026 को गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट, फतेहपुर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था, आपसी शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से आपसी समन्वय एवं सहयोग स्थापित कर आगामी पर्वों को हर्षोल्लास, शांति एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी तथा सभी धर्मों के धर्मगुरु, गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

