उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनगणना- 2027 के फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का (07, 08, & 09·10.2026) तीन दिवसीय प्रशिक्षण :- जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनपद में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विश्वविद्यालय परिसर पर ठा0 युगराज सिंह लॉ कॉलेज, फतेहपुर में सफलतापूर्वक कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अपर उप जिलाधिकारी/ प्रभारी जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) एवं आगामी जनसंख्या गणना प्रक्रिया (PE) के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए है। कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के प्रयोग, गणना कार्य की तकनीकी प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

