उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन के क्रम में आगामी नवरात्रि पर्व पर वृत से सम्बन्धित खाद्य पदार्थो की संघन्य निरीक्षण करके 05 प्रतिष्ठानों से 05 नमूने लिये गये। क्रेता-विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यद्यपि बाजारों में खुले / लूज कुट्टू आटा विक्रय होते नही पाया गया फिर भी खुले कुटू आटा के क्रय-विक्रय एवं सेवन न करने का सम्बन्ध में जागरूक किया गया।, 1. बिन्दकी स्थित मुरारी लाल ट्रेडर्स के रोहित अग्रवाल से घी का नमूना लिया गया।, 2. जहानाबाद स्थित सीताराम किराना से किशमिश का नमूना लिया गया।, 3. बिन्दकी स्थित राज मिल्क प्रोडक्ट से घी का नमूना लिया गया।, 4. रिलायंस एस मार्ट से कुटू के आटा का नमूना लिया गया।, 5. बिलिंकिट प्रा०लि० सिंघाड़े के आटा का नमूना लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, देवेश मिश्रा, सिद्धार्थ कुमार एवं दिनेश चन्द्र उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share