उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत् उपभोक्ताओं को लीकेज/त्रुटिपूर्ण रहित एल०पी०जी० सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में कार्यरत गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक कर एवं कार्यालय पत्र दिनांक 08.10.2026 के माध्यम से निर्देशित किया गया है।, 2. एल० पी० जी० गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि एल०पी०जी० गैस सिलेंडर की डिलिवरी उपभोक्ताओं को कराये जाने के पूर्व लीकेज आदि की समुचित जांच करा ली जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि लीकेज/त्रुटिपूर्ण एल०पी०जी० सिलेंडरों की डिलीवरी किसी भी उपभोक्ता धारक को कदापि न की जाये।, 3. जनपद में कार्यरत गैस एजेंसियों के संचालकों/प्रबंधकों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वह एजेन्सी में कार्यरत समस्त हॉकरों/कर्मचारियों को भी अपने स्तर से स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दें कि किसी भी दशा में किसी भी उपभोक्ता को लीकेज/त्रुटिपूर्ण एल०पी०जी० सिलेण्डर न दिया जाये।, 4. गैस एजेंसियों को उनके गैस गोदाम आदि पर सक्रिय अग्निशमन यंत्र रखने हेतु भी कठोरता से निर्देशित किया गया है।, 5. उपरोक्त के क्रम में आम जनमानस से भी अपील की जाती है कि एल० पी० जी० रिफिल प्राप्त करते समय सिलेंडर लीकेज आदि की भली-भांति जांच करके ही प्राप्त करें। साथ ही किसी भी समय (24X7) एल०पी०जी० सिलेण्डर से गैस लीक होने की जानकारी होने पर सभी गैस एजेंसियों के केंद्रीकृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1906 एवं संबंधित गैस एजेंसी से तत्काल संपर्क करना सुनिश्चित करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

