उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कर कमलों द्वारा आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को “टीबी मुक्त भारत अभियान जोश टीम (फेस -1) कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत गण्यम, नई दिल्ली से किया गया, तथा इसका सजीव प्रसारण वर्चुवल माध्यम से समस्त जनपदों में किया गया। इस शुभारम्भ एवं सजीव प्रसारण के शुभ अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव पुष्पराज पटेल, सभासद, माइ भारत वैलिटयर्स, ए०एन०ओ० (एन०सी०सी० आफीसर) एन०सी०सी० कैडेट व लालू राम जिला विद्यालय निरीक्षक प्रगति मिश्रा, अश्विनी कुमार जी०सी० बी०बी०जी०आर०ए०एम०जी०, डा० साक्षी दुबे, असिसटेण्ट प्रोफेसर मेडिकल कालेज, शिवशान्त मिश्रा डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर, विवेक सिंह एवं अजय चौरसियों कृषि विभाग, पुनीतवीर विक्रम बी० सी० जी० टीम लीडर, जिला चिकित्सालय पुरूष फतेहपुर, डा० एस० एस० शुक्ला, पी० सी० एम० जे० ए० वाई, ज्ञानेन्द्र तिवारी डी०एच०आई०, अतुल पाण्डेथ डी० जी० एम० पी० एम० जे० ए० वाई० आदि अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे। वचुर्वल समाप्त होने के उपरान्त जिला महासचिव द्वारा टी०बी० मरीज को पोषण पोटली प्रदान की गयी एवं डा० अशोक कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान अवगत कराया गया कि भाइ भारत वैलिंटयर्स, एन०सी०सी० कैडेट एवं क्लास 1 आफीसर (ब्लाक स्तरीय समिति) द्वारा क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को सुदृक बनाया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिती पर आभार व्यक्त करते हुए टी०बी० से बचाव, रोकथाम तथा इसकी पहचान, उपचार एवं टी०बी० मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार हेतु जनजागरूकता के बारे में सम्बोधित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share