उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मोना शुक्लाको कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) मनोनीत किए जाने पर जनपद में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया। जिले में प्रथम आगमन पर समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।स्वागत का यह सिलसिला टोल प्लाजा से शुरू हुआ, जिसके बाद मलवां, गोपालनगर, नउवाबाग, शनि मंदिर, राधा वाटिका, कपूरी ठाकुर चौराहा और ताम्बेश्वर चौराहा तक जगह-जगह उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात, मोना शुक्ला ने ऐतिहासिक ताम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। ताम्बेश्वर मंदिर के समीप गायत्री सिंह और ममता श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, वहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव ने उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जहां एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने मोना शुक्ला के मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस गौरवमयी अवसर पर दीप्ति सिंह, संगीता द्विवेदी, पूनम श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, आयुष शुक्ला, रजनीश यादव और रवि ठाकुर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

