उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनपद में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण( ठा0 युगराज सिंह लॉ कॉलेज, विश्वविद्यालय परिसर में ) का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनर्स से कहा कि आप लोग प्रशिक्षण भली भाँति ध्यानपूर्वक प्राप्त करे ताकि जनगणना के कार्य में कोई दिक्कत न आए। प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) एवं आगामी जनसंख्या गणना प्रक्रिया (PE) के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के प्रयोग, गणना कार्य की तकनीकी प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी जनगणना दुर्गेश यादव, जिला जनगणना सहायक सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
