उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ गांव में गुरूवार शाम खेत में धान काटते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मिश्रामऊ गांव निवासी छंग्गू की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी गुरूवार की शाम लगभग 4 बजे धान काट रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो सरकारी एम्बुलेंस को सूचना दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान रात लगभग 8ः30 बजे महिला की मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share