उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दीपावली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खागा प्रशासन ने पटाखा दुकानों के लिए सुरक्षित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पांडेय, सीओ रवि प्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खागा देवहूति पांडेय और खागा कोतवाल संजय पांडेय मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा दो जगहों का निरीक्षण किया गया। पहला स्थल लक्ष्मी राइस मिल परिसर और दूसरा रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय का खेल मैदान। जांच में लक्ष्मी राइस मिल परिसर सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा। पहले वहां पटाखा बाजार लगता था, लेकिन अब उसके नजदीक पेट्रोल पंप खुल जाने के कारण वह जगह सुरक्षित नहीं रह गई है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के खेल मैदान को पटाखा बाजार के लिए चिन्हित कर दिया है। अब दीपावली पर वहीं पर पटाखों की दुकानें सजेंगी। आबादी से हटकर यह जगह सुरक्षित है, जिससे त्योहार के दौरान किसी भी अनहोनी की आशंका नहीं रहेगी। एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही लाइसेंस धारकों को जगह आवंटित कर दी जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share