उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था के संबंध में फायर विभाग एवं रेडियो शाखा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसपी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत फायर विभाग एवं रेडियो शाखा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी द्वारा फायर विभाग एवं रेडियो शाखा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आवश्यकता के दृष्टिगत तत्परता के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आवश्यकता उत्पन्न होने पर संबंधित शाखाओं द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।एसपी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दौरान सतर्क एवं सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक (पुलिस लाइन), आरआई रेडियो सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share