उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 भिटौरा बाईपास में गुरूवार की देर रात कंटेनर और ट्रैक्टर की भिडन्त में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। वहीं दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा गांव धनावा निवासी प्रकाश का 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार अपने साथ रावेन्द्र प्रताप पुत्र नरेश 28 व मोती लाल पुत्र मुन्नू 45 वर्ष के साथ रात लगभग 11ः30 बजे ट्रैक्टर से शहर आ रहे थे। बताते है कि जैसे ही यह लोग कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के भिटौरा बाईपास पर पहूँचे तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। जिससे दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं रावेन्द्र प्रताप व मोती लाल बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सराकरी एम्बुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

