उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र का रहने वाला युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से कानपुर जा रहा था। जब उसकी बाइक कानपुर नेशनल हाईवे 2 पर स्थित रामादेवी के समीप पहुंची तभी अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी सूचना पर पहुंचे परिजन उसको अपने साथ फतेहपुर इलाज कराने लेकर चले आए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी शंकर लाल का 26 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर किसी काम से कानपुर जा रहा था जब उसकी बाइक कानपुर नेशनल हाईवे 2 पर स्थित रामा देवी के समीप पहुंची। तभी अज्ञात ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रोहित रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसको अपने साथ फतेहपुर जिला अस्पताल इलाज कराने लेकर चले आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share