उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सपा पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में बहुजन नायक, सामाजिक क्रांति के अगुवा मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी भारत के प्रमुख बहुजन आंदोलन के नेता, सामाजिक परिवर्तन के विचारक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक थे। उनका सबसे बड़ा योगदान था – दलितों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों को सामाजिक चेतना, संगठन और राजनीतिक सत्ता में भागीदारी के लिए प्रेरित करना।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विपिन यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, प्रवक्ता एड. जगदीश सिंह, रामतीरथ परमहंस, हीरालाल निषाद, मनोज यादव, हीरालाल साहू, सुमित साहू, धर्मपाल पटेल, सुहैल खान हेमू, एड. विवेक उमराव, वीरेंद्र साहू, ज्ञान सिंह, विमलेश पटेल, राम गुलाम जाटव, प्रमोद यादव, अविनाश सिंह, शैलेंद्र मिश्रा राजू, बालचंद, विष्णु दयाल दिवेदी, कमल सिंह, तेज यादव, कामता प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

