उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के पीलिया सांतो गाँव में अपने घर में खेल रहे बालक को घर मे छिपे हुए ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर बालक का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पलिया सांतो गाँव निवासी नूर राम स्वरूप का 9 वर्षीय पुत्र डाल्टन आज सुबह अपने घर में खेल रहा था। तभी वहाँ उसको घर मे छिपे हुए जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर में अपने परिजनों को बताई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

