उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के चिल्ला घाट के समीप ट्रक में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव निवासी होरीलाल का 25 वर्षीय पुत्र रवि बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चिल्ला घाट के समीप पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा व पायलेट राम सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

