उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के सहायक अध्यापक आनंद कुमार मिश्र को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर जनपद में हर्ष का माहौल है। श्री मिश्र ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ मानवता की भी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी ही विद्यालय की एक कैंसर पीड़ित छात्रा के इलाज के लिए 9 लाख रुपये की धनराशि जुटाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी उपलब्धि के क्रम में आज शनिवार को सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकपूर ने राज्य पुरस्कृत शिक्षक आनंद मिश्र का फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान मंथन हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजू खान ने भी फूलमाला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, वहीं भाजपा के जिला आईटी संयोजक अक्षत त्रिपाठी ने अंगवस्त्र भेजकर शिक्षक को सम्मानित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

