उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बरयेपुर स्थित साधू शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप में 10 अक्टूबर को त्रैमासिक परीक्षा के मेधावी छात्रों का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान रहे। प्रबंधन के अनुसार परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान के 48, द्वितीय के 37, तृतीय के 39, चतुर्थ के 40 और पंचम स्थान के 40 सहित कुल 204 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मंडल अध्यक्ष गया पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरू ज्ञान चन्द्र केशरवानी और प्रधान संघ अध्यक्ष दशरथ सिंह ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक साधू शरण सिंह, प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह व शिव कुमार सेन ने बताया कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 अभिभावक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share