उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 10.10.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में नगर क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क पर यातायात बाधित करने वाले ठेले, फल-सब्जी की दुकानों एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सड़क तथा फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाये गये ठेले एवं फल-सब्जी की दुकानों को हटवाया गया। साथ ही, संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सड़क अथवा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें तथा अपने प्रतिष्ठान निर्धारित स्थान पर ही संचालित करें। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़क अथवा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

