उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत करियामऊ मजरे अरबपुर गाँव में दिवसीय सीएफल प्रोजेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राज किशोर दीप प्रज्ज्वलित करते शुरू किया किया गया। कार्यक्रम के दौरान अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि क्रेसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित सीएफल प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कन्या समृद्धि योजना, जीवन सुरक्षा योजना, बीमा योजनाएं, बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग, डिजिटल लेनदेन तथा महिलाओं एवं ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। वही अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। इस मौके सहायक विकास अधिकारी ( ग्राम विकास) धरमपाल सोनी, करियामऊ ग्राम प्रधान राजकिशोर सचिव रामबाबू कुशवाहा, बीएमएम सत्येंद्र, अरविंद यादव सी 3, रश्मि चंद्रा, जगदीश सिंह,
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share