उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 10.10.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन कर चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाई की गई तथा वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः काली फिल्म का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर वाहन को सीज करने की कार्यवाई की जाएगी। साथ ही आमजन को काली फिल्म का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस की आमजन से अपील- यातायात नियमों का पालन करें, चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share