उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 में मंगलवार की भोर पहर ट्रक और ट्रैक्टर की भिडन्त हो गई। जिसमे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं उसका साथी घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कौशाम्भी जनपद के थाना पैंसा गांव भैरमपुर निवासी जयप्रकाश यादव का 18 वर्षीय पुत्र आकाश यादव अपने साथी अखण्ड कुमार पुत्र गौरी शंकर 20 के साथ मंगलवार भोर पहर लगभग 5 बजे ट्रैक्टर धान लादकर बिन्दकी जा रहा था। जैसे ही यह लोग कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज नेशनल हाइवे 2 में पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। जिससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका साथ घायल हो गया। जिसे पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

