उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनहित संकल्प पार्टी की ओर से बिंदकी प्रभारी भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कोराई बाईपास स्थित वसुंधरा गार्डन में आरक्षण महा घोटाला जनचेतना रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें 16 नवंबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी संरक्षक एवं सरदार सेना के मुख्य संरक्षक अविनाश काकड़े एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष पीयूष प्रताप सिंह पटेल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी और रैली की तैयारियों को मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और आरक्षण से जुड़े सवालों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है जिसे प्रभारी बिन्दकी डॉo वीरेंद्र सिंह लगातार 50 गांवों में जाकर मुट्ठी भर अनाज मुहिम जनजागरण अभियान चला रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ईमानदार जनप्रतिनिधियों को आगे लाने की बात कही डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कर चुकाने वाले लोगों के हितों की रक्षा के लिए भी ईमानदार नेतृत्व जरूरी है जो इनमें है उन्होंने विश्वास जताया कि ईमानदार जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकते हैं वहीं मुट्ठी भर अनाज में सहभागिता करने वाले लोगों को भेंट देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर सरदार सेना के गुजरात प्रभारी सत्येंद्र प्रखर पटेल, जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, मीडिया प्रभारी अजय, युवा जिला अध्यक्ष लालजीत विश्वकर्मा, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

