उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थान क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानुपर थाना क्षेत्र के इटरौरा पिलखिनी गांव निवासी स्व0 श्रवण कुमार का 21 वर्षीय पुत्र श्यामू सिंह उर्फ अमन कुमार बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share