उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज के समीप बाइकों की भिडन्त में युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के वर्मा चौराहा गढीवा निवासी ननकू का 35 वर्षीय पुत्र शिवम् मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर घर से सामान लेने जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिडन्त हो गयी और वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share