उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के कस्बा वार्ड-2 गांधी नगर में घर में किशोर को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको रेफर कर दिया। जिसकी इलाज दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाने के वार्ड न0- 2 गांधी नगर निवासी स्व0 सुरेन्द्र कुंमार का 10 वर्षीय पुत्र सागर घर में बैठा था। इसी दौरान उसको किसी जहरीले कीडे ने उसे काट लिया। कीड़ा काटने की जानकारी जब परिजनों को हुयी तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share