चंद्रशेखर सिंह की खाश रिपोर्ट – उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लॉक क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के अवसर पर पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मां दुर्गा की सुसज्जित प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महोत्सव के आयोजन में कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कमेटी के सदस्यों में बबलू सोनी, ज्ञाने दुबे, शुभम तिवारी, अमन तिवारी, छोटू तिवारी, राजेश तिवारी, मानस दुबेदी, आनंद मिश्रा, छोटा गुप्ता, दिनेश तिवारी, मंगल मढ़ी दुबेदी, सचिन रावत और अमन रावत शामिल हैं।नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के माध्यम से गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है!श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

