उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर नगर में 25 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की ओर से विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे महापंचायत की तैयारियों को लेकर बुधवार को नहर कॉलोनी में जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई इसमें राष्ट्रीय महामंत्री रामदत्त मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय स्तर पर किसानों से जुड़ी समस्याओं को महापंचायत में प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया वक्ताओं ने गाजीपुर क्षेत्र में हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद होने का मुद्दा उठाते हुए जिला प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया उनका कहना था कि फसल नुकसान के बाद भी किसानों को अब तक ठोस राहत नहीं मिली है केवल सूची तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। वक्ताओं ने मुआवजे की राशि को लेकर भी चिंता जताई कहा कि फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने अगली फसल की बुवाई और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की बात कही गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह (पप्पू सिंह), जिला संरक्षक राजू सिंह, जिला संगठन मंत्री मोहन सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष विजय सिंह जरौली, खागा तहसील अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष फौजिया बानो, असोथर ब्लॉक अध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, विजयशंकर अवस्थी, अमित तिवारी, शिवानंद पांडेय, आशीष त्रिपाठी, हरिसुमरन सिंह, दिनेश प्रजापति और विवेक शुक्ला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

