उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत के विधान सभा अयाहशाह में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम स्थल जनपद में विधानसभा क्षेत्र अयाह शाह क्षेत्र में अस्थामा मन्दिर सर्वोदय इण्टर कालेज वि०ख० असोथर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का सकुशल आयोजन किया गया, जिसमें विकास खण्ड असोथर में 50 जोड़े, विकास खण्ड बहुआ में 35 जोड़े, विकास खण्ड हसवा में 69 जोड़े, नगर पंचायत बहुआ में 02 जोड़े, नगर पंचायत असोथर में 08, नगर पालिका परिषद के 47 जोड़े, में से 02 अल्पसंख्यक जोड़ो का निकाह कराया गया, एवं 209 जोड़ो का हिन्दु रीति रिवाज से विवाह कराया गया। इस प्रकार कुल 211 जोड़ो का सम्पूर्ण रीति रिवाज से सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा नवविवाहित सभी जोड़ों को आशीर्वाद एवं वैवाहिक समाग्री का वितरण किया गया, प्रत्येक जोड़े को शासकीय उपहार के रूप में वधु हेतु 05 साड़ी ब्लाउज सहित, 05 पेटीकोट, चुनरी, वैनिटी किट, लाल चूड़ी-02 दर्जन, कंगन-04 पीस, सिन्हौरा वर हेतु पैन्ट शर्ट का कपड़ा, फेटा / मगछा, डिनरसेट, 5 लीटर का प्रेशर कुकर, कढ़ाही, ट्रॉली बैग, दीवाल घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, कूल केज (10 ली0), डबल बेड का चद्दर, पिलो कवर, कम्बल-02 नग (सिंगल बेड), गद्दा-02 नग (कवर सहित), तकिया-02 नग, इन्सुलेटेड हॉट स्पॉट व मिठाई एवं ड्राई फ्रूट आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल अस्थामा मन्दिर सर्वोदय इण्टर कालेज वि०ख० असोथर में विकास गुप्ता, विधायक अयाहशाह, नीरज सिंह सेंगर मा० अध्यक्ष नगर पंचायत असोथर, अनिल राज गुप्ता, निदेशक, जिला सहकारी बैंक फतेहपुर, राजेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष असोथर, निर्मल सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, देवराज सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गाजीपुर, उदय मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष विकास खण्ड असोथर, अर्चना सिंह, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, राहुल सिंह हाण्डा (संजय), मण्डल अध्यक्ष बहुआ, मेवालाल प्रजाप्रति, मण्डल महामंत्री बहुआ, विमल गुप्ता, युवा मोर्चा भा०ज०पा आदि उपस्थित रहे। इस शुभः अवसर पर पहुंच कर सभी नवदम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। सभी नवदम्पत्ती आपस में प्रेम भाव एवं आपसी सहयोग से रहें तथा एक दूसरे के सुखः दुःख के भागीदार बनने का अर्शिवाद दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

