उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के नारामऊ गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतिका के पिता ने सास व ससुर पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार नारामऊ गांव निवासी ओम प्रकाश की 24 वर्षीय पत्नी रेखा देवी ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता संतराम निवासी शिवपुरी थाना जाफरगंज ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी सात वर्ष पूर्व रामसजीवन के पुत्र ओम प्रकाश के साथ की थी। दस दिन पूर्व उसका दामाद सूरत कमाने चला गया। घर पर सास व ससुर रहते थे। जो आए दिन उसकी पुत्री को किसी न किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते थे। सोमवार की शाम जबरन जहर खिला दिया। जिससे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद सास-ससुर घर में ताला लगाकर फरार हो गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

