उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव की मोड़ के समीप सोमवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी स्व0 रामआसरे का 61 वर्षीय पुत्र अजय जीत बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी में आया था। बताते हैं कि सोमवार की शाम वापस आते समय जब वह रामपुर मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

