उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति फेज-6 विशेष अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न प्रमुख पदों का दायित्व प्रदान किया जा रहा है। बुद्धवार हसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र के अन्तर्गत हसवा कंपोजिट विधालय की कक्षा 8 की छात्रा आराधना, पुत्री कृष्ण कुमार, को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया।जिसमें छात्रा आराधना ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवश्यक पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही, जनसुनवाई के अंतर्गत प्राप्त होने वाली समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की। इस दौरान छात्रा को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों, कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं जन समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।मिशन शक्ति के फेज 6 अंतर्गत आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं को अपने अधिकारों एवं क्षमताओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ भविष्य में विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह पहल बालिका सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।जो बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने के कौशल को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी। इस मौके पर प्रधानध्यिपिका मीना कुमारी बाजपेई, अनिल कुमार सिंह, नीलम उमराव, एवं राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, साहिल, जितेन्द्र कुमार, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

