उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर रामलीला मैदान के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया जिससे रिक्शे पर सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना और पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के जिला समस्तीपुर थाना विथान ग्राम फुहिया घाट पोस्ट सहिमा निवासी हरे किशन का 37 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार सोमवार की शाम ई-रिक्शा से बिन्दकी की ओर जा रहा था। जब रिक्शा कुंवरपुर रामलीला मैदान के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रिक्शे को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार मनोरंजन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share