उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम अपने पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जनपद का दौरा किया। भ्रमण के दौरान सदस्य ने अल्पसंख्यक समाज के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जनपद में संचालित मदरसों का औचक स्थलीय निरीक्षण भी किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान एक मदरसा बंद पाया गया, वहीं, दूसरे मदरसे में 01 अध्यापक द्वारा हस्ताक्षर करने के उपरान्त अनुपस्थित होने के सम्बन्ध में सदस्य ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। बंद पाए गए मदरसे के संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को नियमानुसार स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्किट हाउस आयोजित समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं को धरातल पर पारदर्शी तरीके से लागू क करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात सदस्य ने स्थानीय प्रतिनिधियों एवं जनसामान्य से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। सदस्य ने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सरिता भारती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share