उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव के समीप दो बाइको की आपस में ज़ोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव निवासी शकठु का 23 वर्षीय पुत्र मोनू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था। जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव के समीप पहुंची तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी राम शंकर पांडे का 24 वर्षीय पुत्र विकास पांडे सामने से बाइक पर सवार होकर आ गया। जिससे दोनों बाइको की आपस में ज़ोरदार भिड़न्त हो गई। बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

